शासकीय दु. ब. महिला स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) में समस्त स्नातक प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
शासन के आदेशानुसार महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर सत्र 2022-23 से NEP-2020 के तहत सेमेस्टर प्रणाली एवं CBCS लागू है । जिसमें विद्यार्थियों को कोर (अनिवार्य) विषयों के
अलावा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न वैकल्पिक विषयों (GEC, SEC, AEC तथा SEC)
के अध्ययन की सुविधा / अनिवार्यता होगी। विस्तृत जानकारी हेतु
इस प्रपत्र का अवलोकन करें (CLICK KAREN) ।
- प्रत्येक वर्ग में पूर्णतः गुणानुक्रम के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
- पात्रतानुसार विद्यार्थी महाविद्यालय में अपना प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए एक से अधिक
संकायों / विषयों में आवेदन कर सकते हैं।
- अपना ABC / APAAR ID Certificate, स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटो तथा हस्ताक्षर अवश्य रखें जिसकी साइज 100KB अथवा उससे कम होनी चाहिए।
- आवेदन पत्र में छात्रा स्वयं का मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी ही भरे।
- गलत या अधूरी जानकारी पाए जाने पर विद्यार्थी का आवेदन किसी भी स्तर पर निरस्त किया जा सकता है जिसकी जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी।
- समस्त जानकारी ध्यान पूर्वक भरें, लाल तारांकित (*) प्रविष्टियाँ भरना अनिवार्य है।
- छात्राएं महाविद्यालय में हार्ड कॉपी जमा करने न आवें। स्वयं के पास रखें।
- तय तिथि पर अस्थायी मेरिट सूची जारी होने पर जिन विद्यार्थियों के नाम हैं
वे दिए गए समयावधि में आवेदन के प्रिंट (हार्ड कॉपी) एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।
- प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थी सत्यापन हेतु
अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र (अपना और अभिभावक के घोषणा पत्र सहित) का प्रिंट, समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं प्रत्येक की छाया प्रतिलिपि अवश्य लाएं।
- सत्यापन के पश्चात केवल ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करें तथा अन्य औपचारिकताएँ पूर्ण करें।
नोट: दस्तावेजों के सत्यापन हेतु मूल प्रमाण पत्र (Original Certificates) प्रस्तुत करना अनिवार्य है।